निषेधित क्षेत्र माइतीघर को खुला करने की मांग.. सड़क में राजेन्द्र महतो
काठमांडू, फागुन १६ – निषेधित क्षेत्र माइतीघर को खुला करने की मांग को लेकर बुधवार काठमांडू में प्रदर्शन किया जा रहा है । राजेन्द्र महतो के नेतृत्व में किए जा रहे इस प्रदर्शन को भद्रकाली पहुँचने पर प्रहरी द्वारा रोक लिया गया है ।
प्रदर्शनकारी माइतीघर से आगे बढ़ना चाह रहे थे । महतो ने लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) छोड़कर कर सोमवार (१४ फागुन) राष्ट्रीय मुक्ति क्रान्ति नामक अभियान की घोषणा की थी । महतो समूह के उपत्यका विशेष ब्यूरो ने निषेधित क्षेत्र तोड़ने के लिए आन्दोलन आयोजन की थी ।
डिल्ली बजार चारखाल से शुरु हुआ आन्दोलन पुतलीसड़क, बागबजार घण्टाघर होते हुए भद्रकाली तक पहुँची । भद्रकाली पहुँचने पर प्रहरी ने रोक लिया था । भद्रकाली से आगे का क्षेत्र जिला प्रशासन कार्यालय काठमांडू ने निषेधित क्षेत्र घोषित होने के कारण प्रहरी ने आन्दोलनकारी को वहीं रोक दिया था ।
इसी क्रम में आन्दोलनकारी और प्रहरी के बीच अनबन भी हुई । इसके बाद आन्दोलनकारी ने भद्रकाली में ही बैठकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया ।


