Sun. Jul 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीयों के लिए नेपाल में फोन पे की सुविधा शुरु

 

 

काठमांडू, फागुन १७ – भारत से नेपाल जाने वाले भारतीयों को मनी एक्सचेंज से निजात मिल गई है। नेपाल में फोन पे की सुविधा शुरू कर दी गई है। बुधवार से नगद ले जाने और मनी एक्सचेंज के झंझट से भारतीयों को मुक्ति मिल गई।अंतर्देशीय ऑनलाइन कारोबार सेवा संचालन में ुफोन पेु के आने के साथ ही भारतीय पर्यटक और अन्य काम से नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिक ुफोन पेु के क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान कर सकते हैं।
नेपाल भारत के मामले के जानकार सह भारत नेपाल सामाजिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि बुधवार से नेपाल में ुफोन पेु के संचालक और भारत के नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ९एनपीसीआई० के बीच समझौता हुआ। समझौते से बाद बुधवार से ही ये सुविधा शुरू हो गई है। इसके तहत भारत के ुभीमु यूपीआई और ुफोन पेु सेवा का इस्तेमाल कर ग्राहक नेपाल क्यूआर के जरिए भुगतान कर सकते हैं। इस सेवा को लेने के लिए ुफोन पेु और ुभीमु एप में इन्टरनेशनल यूपीआई पेमेन्ट्स एक्टिव करना होगा। इसके बाद नेपाल आने पर ुफोन पेु के क्यूआर को स्कैन कर भुगतान कर सकेंगे

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *