Wed. Sep 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष पद के लिए सत्ता गठबन्धन में तैयारी.. एमाले की दिलचस्पी नहीं

 

काठमांडू, फागुन १७ – जहाँ माओवादी केन्द्र की बैठक ने यह निर्णय ले लिया है कि राष्ट्रीय सभा अध्यक्ष के पद के लिए वो अपनी उम्मीदवारी देंगे वही प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा एमाले को इस पद को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं है । फागुन २९ गते होने जा रहे राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष के निर्वाचन को लेकर आजकल जिस तरह की तैयारी और तामझाम चल रही है सत्ता गठबन्धन में, उसी पद को लेकर प्रमुख प्रतिपक्ष दल नेकपा एमाले को कोई दिलचस्पी नहीं है । सत्ता गठबन्धन नेपाली कांग्रेस और माओवादी केन्द्र ने राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष में अपना दाबा पेश करने का निर्णय किया है ।
५९ सदस्यीय राष्ट्रीय सभा में अभी एमाले के १० सांसद हैं । सूत्रों का कहना है कि अध्यक्ष के निर्वाचन में सत्ता गठबन्धन दल नेपाली कांग्रेस, माओवादी केन्द्र, नेकपा एकीकृत समाजवादी, जसपा और लोसपा एक तरफ हैं तो ऐसे में एमाले जानती है कि उसके उम्मीदावार को जीत हासिल नहीं होगी इसलिए भी इस पद को लेकर वह अपनी दिलचस्पी नहीं दिखा रही है ।
वही एमाले के एक नेता का कहना कि इस पद को लेकर कोई दिलचस्पी ही नहीं है इसलिए किस्ी भी तरह के गृहकार्य या निर्णय नहीं लिया गया है । राष्ट्रीयसभा अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए फागुन २४ गते उम्मीदवारी मनोनयन करने की कार्यतालिका है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com