Sat. Jun 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मौलपुर में दो जोड़ी महिला पहलवान ने भी दमखम का प्रयोग किया

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । विश्व प्रसिद्ध महिला पहलवान बबिता फोगाट शनिवार को मधानी महोत्सव में भाग लेने के लिए मौलापुर पहुंचे।मौलापुर पहुंचने पर मौलापुर नगरपालिका के मेयर रिना कुमारी साह, आजपा पार्टी के मधेश प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा , आजपा के केन्द्रीय सदस्य रीता कुमारी साह सहित कई लोगों ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। बबिता फोगाट पुरातात्विक महादेव में पूजा अर्चना किए। वे पांच दिवसीय मधानी महोत्सव के अंतिम दिन दंगल प्रतियोगिता में भाग लिए। मौलापुर के नगरपालिका रिना कुमारी साह की अध्यक्षता में संपन्न इस दंगल प्रतियोगिता मेंसार्क में कांस्य पदक विजेता राजा यादव, वसंत थापा (नेपाल), जय मंगल यादव(मिर्जापुर), राजन तिवारी (नेपाल), अवधेश यादव (मिर्जापुर,भारत), गोलू(इलाहाबाद) सहित नेपाल भारत के 20जोड़ी पहलवान ने हिस्सा लिया। जिसमें दो जोड़ी महिला पहलवान ने भी दमखम का प्रयोग किया।पहलवानों ने धोविया पाट,नागफांस सहित कई पैंतरे बाजियां का प्रयोग किया।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *