Wed. Apr 29th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारतीय नम्वर प्लेट की गाडी पर भन्सार वृद्धि के कारण पर्यटक मे कमी

 

janakpurकैलास दास,जनकपुर, भदौ २७ । नेपाल सरकार व्दारा भारतीय नम्वर प्लेट की गाडी में भन्सार शुल्क वृद्धि करने के कारण नेपाल में भारतीय नम्वर प्लेट की गाडी में कमी देखी जारही है । सीमावर्ती क्षेत्र में धरल्ले से देखे जाने वाले भारतीय नम्वर प्लेट के गाडी अब भारत में ही अपने रिस्तेदारो को छोडकर जा रहें है ।

नेपाल में गाडी में राजस्व बढाने के कारण सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकांश भारतीय नम्वर प्लेट देखा जा रहा था । लेकिन जब से भारतीय नम्वर के प्लेट में राजस्व वृद्धि की है भारतीय नम्वर प्लेट के गाडी बहुत कम देखने को मिलती है । नेपाल सरकार ने २०७१।०७२ के बजेट में भारतीय नम्वर के गाडी में १ हजार ३५ रुपैया शुल्क कर दीया है । जिसके कारण जनकपुर पर्यटकों की संख्या मे काफी कमी आयी है ।

यह भी पढें   प्रमोद महतो: संघर्ष की माटी से संसद तक, महोत्तरी की आँखों में सजता एक नया ख़्वाब

दैनिक करीब १२ सौ से १५ सौ तक भारतीय नम्वर प्लेट का भन्सार देना पड रहा है । भारतीय नम्वरप्लेट की गाडी अब नेपाल में सञ्चालन करना बहुत मुश्किल  है इसलिए यह गाडी अब या तो भारत में ही बेचना पडेगा वा अपने रिस्तोदारो के यहाँ छोडना पडेगा गाडी धनी पप्पु साह ने यह जानकारी दी है ।

साह के अनुसार भारतीय नम्वर प्लेट में भन्सार कम था तो सीमवर्ती क्षेत्र के लोग अधिकांश भारतीय नम्वर प्लेट के गाडी प्रयोग करते थे लेकिन अभी अगर किराया कम किया जाए तो वह पैसा भन्सार में ही चला जाऐगा । अगर हम दैनिक पाँच हजार रुपैया किराये पर देते है तो इस गाडी में फाएदा हो सकता है अन्यथा नही । इसलिए अब भारतीय नम्वर प्लेट रखना बहुत मुश्किल है उन्होने कहा ।
संविधान सभा के चुनाव के वक्त तराई के जिलों में बहुत सारी भारतीय गाडी नेपाल मे लाया गया था । नेपाल भारत बीच  बेटी रोटी के सम्बन्ध होने के कारण भी भारतीय नम्वर प्लेट की गाडी बडी असानी से उपलब्ध हो जाती थी । नेपाल में गाडी दो गुणा से ज्यादा महँगी है । भारतीय नम्वर प्लेट की गाडी दो से तीन हजार में प्रति दिन भाडे में उपलब्ध होता था । लेकिन वही नेपाली गाडी ५ हजार से कम में नही होता है । अब भारतीय नम्वर प्लेट के गाडी में भन्सार अत्यधिक वृद्धि होने के कारण गाडी की दर रेट भी बढती जा रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *