उज्यालो बचत तथा ऋण सहकारी संस्था व्दारा रक्तदान
नेपालगन्ज,(बाँके) पवन जायसवाल, भादौं २७ गते ।
उज्यालो बचत तथा ऋण सहकारी संस्था ने अपनी चौथा बार्षिकोत्सव विभिन्न कार्यकमों के साथ मनाया है ।
बार्षिकोत्सव के अवसर पर उज्यालो बचत तथा ऋण सहकारी संस्था ने रक्तदान कार्यक्रम का आयोजन किया था ।
रक्तदान कार्यक्रम में अधिकांस महिलाएँ सहित १२ लोगों ने रक्तदान किया था । कार्यक्रम में नेपाल रेडक्रस सोसाइटी बाँके शाखा द्वारा संचालित मध्य पश्चिम क्षेत्रीय सेवा केन्द्र नेपालगन्ज के प्रमुख उपेन्द्र रेग्मी के प्रमुख आतिथ्य में सम्पन्न हुआ था ।
रक्तदान कार्यक्रम में सञ्जु थापा, चित्रा महतरा, धन कुमार लिम्बु, दिर्घराज आचार्य, फुलकला वस्यास, तारा कुमारी खत्री, इन्द्र केसी, ज्ञानबहादुर शर्मा, रुपक श्रेष्ठ, त्रिलोक वस्याल, मोहन बहादुर चन्द, उषा गौतम ने रक्तदान किया था ।
तारा कुमारी खत्री की अध्यक्षता में रक्तदान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ था कार्यक्रम की सञ्चालन गंगा शर्मा की थी ।

