Sat. Jul 18th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तान के राष्ट्रपति जरदारी ने अपनी बेटी को बनाया  प्रथम महिला 

 

काठमांडू, फागुन ३० –
पाकिस्तान में आसिफा भुट्टो जरदारी देश की प्रथम महिला बनी हैं । आम तौर पर प्रथम महिला किसी देश के राष्ट्रपति या प्रधानमंत्री की पत्नी को माना जाता है । मगर पाकिस्तान में राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने ऐतिहासिक एलान करते हुए कहा कि उनकी बेटी आसिफा देश की प्रथम महिला होंगी । आसिफ अली जरदारी की पत्नी और पाकिस्तान की पूर्व पीएम बेनजीर भुट्टो की साल २००७ में हत्या कर दी गई थी । आसिफा भुट्टो तब महज  १४ साल की थीं । बेनजीर भुट्टो इस्लामिक देश पाकिस्तान की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं ।
जरदारी पहली बार २००८ में राष्ट्रपति बने थे और २००७ में बेनजीर भुट्टो की हत्या हो गई थी । तब आधिकारिक रूप से किसी को प्रथम महिला के रूप में नियुक्त नहीं किया गया था । जरदारी २०१३ तक पाकिस्तान के राष्ट्रपति रहे थे । मगर इस बार जब पाकिस्तान में नई सरकार बनी और इसके बाद आसिफ अली जरदारी ने देश के १४वें राष्ट्रपति के तौर पर बीते रविवार को शपथ ली तो प्रथम महिला पद पर अपनी छोटी बेटी आसिफा के नाम का एलान किया । अभी आसिफा ३१ साल की है ।

यह भी पढें   संसद सदस्यों को स्वकीय सचिव नियुक्त करने की अनुमति

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *