Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

व्यवसायी विनोद चौधरी के साथ सिआईबी ने लिया बयान

 
विनोद चौधरी, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २१ मार्च । नेपाल पुलिस केन्द्रीय अनुसंधान व्युरो (सिआईबी) ने व्यवसायी विनोद चौधरी के साथ बयान लिया है । बांसबारी छालाजुत्ता कारखाना की जमीन घोटाला आरोप को लेकर आज सुबह सिआईबी ने उनके साथ पुछताछ की है ।
सिआईबी बयान के बाद व्यवसायी चौधरी ने कहा है कि उनके ऊपर राजनीतिक प्रतिशोध के उद्देश्य से यह सब हो रहा है । उनका मानना है कि उद्यम और उद्यमी को राजनीतिकरण किया जा रहा है । उन्होंने यह भी कहा कि निमेश करनेवाले व्यक्ति, टैक्स पेयर तथा निजी क्षेत्र को राजनीति से बाहर रखना चाहिए ।
चौधरी के ऊपर आरोप है कि बांसबारी छालाजुत्ता कारखाना की १० रोपनी जमीन सरकारी जमीन गैरकानूनी रुप से व्यक्तिगत नाम में किया है । उक्त जमीन आज के दिन च्याम्पियन फुटवेयर कम्पनी के नाम में है, उक्त कम्पनी के संचालक चौधरी हैं ।
व्यवसायी चौधरी नवलपरासी से निर्वाचिन नेपाली कांग्रेस के सांसद् भी है । सिआईबी ने संघीय संसद् सचिवालय को एक पत्र लिखते हुए कहा था सांसद् चौधरी के ऊपर छानबीन हो रहा है । उसके अगले दिन ही आज उनके साथ सिआईबी ने बयान लिया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *