हुंडी कारोबार के आरोप में गिरफ्तार ४ लोगों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केश फाइल
२१ मार्च । हुंडी कारोबार के आरोप में गिरफ्तार ४ लोगों के खिलाफ विशेष अदालत में मनी लॉन्ड्रिंग का केश पंजीकृत की गई है । कुछ दिन पहले नरेश अग्रवाल, दीपकाश शाह ठाकुरी, मनमोहन शाह कलवार और दिवस कार्की को गिरफ्तार किया गया था । उन्हीं लोगों को बुधबार हुंडी कारोबार के आरोप में केश फाइल हुआ है ।
राजश्व अनुसन्धान विभाग ने भी कह ाथा कि उन लोगों के साथ से अमेरिकी डॉलर और नेपाली रुपये मिली थी, जिनका कोई भी स्रोत नहीं है । राजश्व अनुसंधान विभाग के सिफारिश पर सम्पत्ति शुद्धीकरण विभाग ने चारों अभिव्युक्त के विरुद्ध विशेष अदालत में केश फाइल किया है । कहा गया है कि नरेश अग्रवाल ने ८ करोड ६२ लाख ८५ हजार १५२ रुपये का कारोबार किया है ।
इसीतरह दूसरे प्रतिवादी दिवस कार्की के खिलाफ ७ करोड १२ लाख २० हजार २९२ रुपयों की मांग दाबी के साथ मुदा पंजीकृत है । प्रतिवादी दीपक शाह ठकुरी के विरुद्ध ८ करोड़ ८२ लाख ३९ हजार ५६५ रुपये का मांग दाबी है । और मनोहर साह कलवार विरुद्ध ३ करोड़ ७५ लाख २९ हजार ८१५ रुपये की मांग दाबी है ।

