Fri. Jun 19th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मोनिका पौडेल को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर संगीत पुरस्कार प्रदान

 

बीरगंज । इण्डियन आइडल से चर्चित बनि नवोदित गायिका मोनिका पौडेल को स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर संगीत पुरस्कार से नवाजा गया है।
यह पुरस्कार नेपाल के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं नेपाल भारत सहयोग मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अशोक कुमार बैद ने अपने स्वर्गीय माता पिता के स्मृति में स्थापित ट्रष्ट द्वारा प्रदान किया गया है। नथमल बैद हनुमानी देवी बैद सेवा ट्रस्ट द्वारा एकावन हजार रूपए, प्रशस्ति पत्र एवं अंगबस्त्र दिया गया है। ज्ञातव्य हो कि नथमल बैद स्वयं भी गीतकार थे।उनका” म्हारे प्यारो लागे देश नेपाल “काफी चर्चित रहा है।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर के भौतिक अवसान पर नेपाल भारत सहयोग मंच के द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा वीरगंज में आयोजित किया गया था।उसी अवसर पर श्री अशोक कुमार बैद ने इस पुरस्कार का परिकल्पना किया था।
नेपाल के झापा जिला के स्थायी निवासी पच्चीस बर्षिया मोनिका पौडेल एक उभरती हुई सांगितीक प्रतिभा है जो थोड़े समय में ही भारत में चर्चित हो गई है।
वीरगंज स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास एवं नेपाल भारत सहयोग मंच के द्वारा बिते बुधवार आयोजित एक शाम लता मंगेशकर के नाम कार्यक्रम में यह पुरस्कार दिया गया। वीरगंज महानगरपालिका के नगर प्रमुख राजेश मान सिंह ने मोनिका पौडेल को पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में मोनिका ने एक दर्जन गीत गाकर दर्शको को मंत्रमुग्ध कर दिया।
वीरगंज के नगर सभा गृह मे दर्शको के खचाखच भीड़ ने बार बार उठकर मोनिका के प्रति सम्मान प्रकट किया था।
इस अवसर पर वीरगंज क्षेत्र के ख्याति लब्ध लोगों का उपस्थिति रहा।
पुरस्कार प्राप्ति के पश्चात मोनिका ने कहा लता मंगेशकर के नाम से जुड़ी हुई पुरस्कार मिलना मेरे लिए गौरव के बात है। लेकिन इसके साथ जिम्मेदारी भी बढा है । मुझे वीरगंज के लोगों ने काफी प्यार दिया है।
कार्यक्रम में महावाणिज्य दूत देवी सहाय मीणा ने स्वागत भाषण दिया, वहीं जाने माने पत्रकार चन्द्रकिशोर ने लता मंगेशकर के गायन की विशेषता पर रोशनी डाला। राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक कुमार बैद ने नेपाल भारत जन सम्बन्ध के लिए लता मंगेशकर एक सेतु है इसलिए उनके नाम पर यह पुरस्कार अर्पित किया गया बताया।
लता मंगेशकर के नाम पर यह पहला अन्तर्राष्ट्रीय पुरस्कार है

यह भी पढें   प्रधानमंत्री की अभिव्यक्ति को रिकॉर्ड को कब हटाया जाएगा – हर्क साम्पाङ

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *