Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

डा.रामदेव चौधरी ने छाती से चार इंच का कांटी निकालकर बच्चे की जान वचायी

 


जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के बरिष्ट गैस्ट्रालाजी डॉ.राम देव चौधरी ने चार साल के बच्चे को छाती से चार इंच का कांटी इंडोस्कोपी के द्वारा निकालकर बच्चों की जान वचाया है। डॉ.राम देव चौधरी के जानकारी के अनुसार बच्चा निमोनिया से पीड़ित था। उनके माता-पिता उनसे इलाज करवाने आए थे।जव छाती का एक्स-रे लिया गया तो छातीमें चार इंच का कांटी पाया गया। फिर इनकी जानकारी माता -पिता को दी गयी। बच्चे की माता -पिता काफी घवरा गये थे। लेकिन डा.रामदेव चौधरी ने ठीक होने का भरोसा दिया।डा.रामदेव चौधरी एक घंटा आपरेशन के वाद बच्चे के छाती से चार इंच का कांटी निकालने में सफल रहा। फिलहाल मरीज स्वस्थ हैं तथा डाक्टर रामदेव चौधरी की देखरेख में इलाज चल रहा है।डा.रामदेव चौधरी के द्वारा बच्चे के पेट से कांटी निकालने की चर्चा जनकपुरधाम में काफी हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *