Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

अमेरिका के शिकागो से 25 मार्च से राम मंदिर रथयात्रा शुरू

 

पीटीआई, वाशिंगटन।

अमेरिका के शिकागो से 25 मार्च से राम मंदिर रथयात्रा शुरू होने जा रही है। यह वहां के 48 राज्यों के 851 मंदिरों में जाएगी। 48 दिनों तक चलने वाली यह यात्रा 8,000 मील से अधिक दूरी तय करेगी।अयोध्या में राम मंदिर निर्माण व श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भारत के साथ विश्व भर में फैले हिंदू समुदाय में हर्ष है।

रथ यात्रा का समापन 23 अप्रैल को हनुमान जयंती के अवसर पर इलिनोइस राज्य के शुगर ग्रोव में होगा। रथ यात्रा का आयोजन विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) द्वारा किया जा रहा है। वीएचपीए के महासचिव अमिताभ मित्तल ने बताया कि रथ को टोयोटा सिएना वैन के ऊपर बनाया गया है। इसमें भगवान राम, देवी सीता, लक्ष्मण और हनुमान की मूर्तियां होंगी।

यह भी पढें   सुनसरी जिला के देवानगंज में साम्प्रदायिक दंगा में शक की घेरे में बंग्लादेशी मौलाना

इसके साथ, अयोध्या के राम मंदिर का विशेष प्रसाद और प्राण प्रतिष्ठा पूजित अक्षत कलश भी होगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या के नवनिर्मित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद विश्व के डेढ़ अरब हिंदुओं के मन में आस्था का प्रवाह बढ़ गया।

अमेरिका के अलावा कनाडा में भी अलग से रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसका आयोजन विश्व हिंदू परिषद और कनाडा द्वारा किया जाएगा। यह वहां 150 मंदिरों से गुजरेगी। हिंदू मंदिर सशक्तीकरण परिषद (एचएमईसी) की तेजल शाह ने कहा कि इस रथ यात्रा का उद्देश्य लोगों को हिंदू धर्म के प्रति जागरूक करना, शिक्षित करना और सशक्त करना है।

यह भी पढें   नवविवाहिता मिथिलानी आज कर रही हैं मधुश्रावणी पर्व का समापन

एचएमईसी अमेरिका के मंदिरों की शीर्ष संस्था है। तेजल ने कहा कि हमारे और हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जागरूक होना और हिंदू धर्म के प्रचार प्रसार के लिए एकजुटता जरूरी है। यह रथ यात्रा सभी हिंदुओं को एकजुट होने का अवसर दे रही है।

रथ यात्रा अमेरिका के बड़े मंदिरों से ही बल्कि छोटे-छोटे मंदिरों से गुजरेगी। हम सभी मंदिरों में जाएंगे। अमिताभ मित्तल ने बताया कि यात्रा के आयोजन के लिए हमारे साथ बहुत से लोग जुड़ रहे हैं। अमेरिका में हिंदू समुदाय द्वारा आयोजित इस प्रकार की यह पहली यात्रा है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com