Tue. Apr 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल और आयरलैंड के बीच आज मैच

 

काठमांडू, चैत १२ – नेपाल टी–२० अभ्यास खेल के अन्तर्गत आज आयरलैंड ए के साथ अपना पहला मैच खेलेगी । खेल आज दोपहर १ बजे टी–यू क्रिकेट मैदान में शुरु होगी । नेपाल का दूसरा मैच मंगलबार होगा । इस खेल के बाद नेपाल भारत भ्रमण में जाएगा ।
नेपाल ए और आयरलैंड ए के बीच समान तीन टी–२० और एकदिवसीय अभ्यास खेल होगा । टी–२०आई और टी–२० मान्यता नहीं प्राप्त कर सकने के कारण ये अभ्यास खेल मात्र होगा । नेपाल के रोहित पौडेल और आयरलैंड के निल रक कप्तानी करेंगे । आयरलैंड के सिनियर टोली से खेले हुए ९ खिलाड़ी इस टोली में हैं । सिनियर टोली के पिटर मुर, ग्यारेथ डेलानी और बेन ह्वाइट जैसे स्टार खिलाड़ी आयरलैंड के मुख्य हथियार हैं ।
नेपाल के दीपेन्द्रसिंह ऐरी, कुशल मल्ल और कुशल भुर्तेल प्रमुख खिलाड़ी हैं । नेपाल की ओर से अनिल शाह, आकाश चन्द और विवेक यादव को आज मौका देने की सम्भावना है ।
आयरलैंड ए की टीम
निल रक (कप्तान), पिटर मुर, रस आदिर,केड कार्माइकल, ग्यारेथ डेलानी, स्टीफन डोहेनी, म्याथ्यु फस्टर, फिन हृयान्ड, गेभिन होई, म्याथ्यू हम्फ्रेज, थोसम मेयस, लियाम म्याककार्थी, जेम्श म्याकुलम, मोर्गन टोप्पिङ और बेन हृवाइट ।
नेपाल की टीम
रोहित पौडेल (कप्तान), आसिफ शेख, कुशल भुर्तेल, कुशल मल्ल, विवेक यादव, सन्दीप जोरा, अनिल शाह, गुलशन झा, दीपेन्द्रसिंह ऐरी, ललित राजवंशी, करण केसी, सोमपाल कामी, प्रतिश जि।सी, अभिनाश बोहरा और आकाश चन्द ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed