Fri. Jul 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

एसईइ की परीक्षा आज से शुरु

 

काठमांडू, चैत १५ –
एसईइ की परीक्षा आज से शुरु हो गई है । इसबार की परीक्षा में दो हजार ६३ परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं । यह परीक्षा २७ गते तक ली जाएगी । राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने यह जानकारी दी है ।
परीक्षा में देशभर से पाँच लाख चार हजार ४१४ छात्र सहभागी हैं राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने जानकारी दी है । राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड के एसइई परीक्षा नियन्त्रक नन्दलाल पौडेल के अनुसार एसइई परीक्षा देने वाले छात्रा की संख्या दो लाख ५० हजार ७७२ और छात्र की संख्या दो लाख ५३ हजार ६२७ हैं । इसी तरह ‘अन्य समूह’से भी १५ परीक्षार्थी सहभागी हैं । जापान में रहे एभरेस्ट इन्टरनेसनल स्कुल के २३ विद्यार्थी भी परीक्षा में सहभागी हैं ।
परीक्षा नियन्त्रक पौडेल ने कहा कि –इस बार नया पाठ्यक्रम अनुसार परीक्षा होने के कारण पास और फेल होने की व्यवस्था की गई है । विगत में ग्रेडिङ प्रणाली में पास और फेल की व्यवस्था नहीं थी । इस बार परीक्षार्थी को पास होने के लिए प्रत्येक विषय के सैद्धान्तिक तरफ से ३५ प्रतिशत और प्रयोगात्मक की तरफ से ४० प्रतिशत लाना ही होगा ।
परीक्षा बोर्ड ने प्रदेश सरकार और स्थानीय सरकार को परीक्षा व्यवस्थित और मर्यादित बनाने का अनुरोध किया है । ‘परीक्षा को व्यवस्थित और मर्यादित बनाने के लिए देश में ७७ हजार पाँच सौ जनशक्ति को लगाया गया है । ३० हजार सुरक्षाकर्मी को भी लगाया लगया है । परीक्षा नियन्त्रक पौडेल के अनुसार विद्यार्थी को सभी प्रकार की क्षमता मापन करने के लिए बोर्ड ने गणित, विज्ञान और अंग्रेजी विषय के स्तरीकृत प्रश्नपत्र बनाए गए हैं ।

यह भी पढें   मेची राजमार्ग अंतर्गत इलाम के गोलाखर्क–राजदुवाली सड़क खण्ड अवरुद्ध

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *