दूरसंचार प्राधिकरण के पूर्व अध्यक्ष झा समेत १९ लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार मुद्दा
काठमांडू, २८ मार्च । मोबाइल डिभाइस म्यानेजमेण्ट सिस्टम (एमडीएमएस) खरिद प्रकरण में आर्थिक अनियमितता के आरोप में अख्तियार दुरुपयोग अनुसन्धान आयोग ने पूर्व अध्यक्ष के साथ २० लागों के खिलाफ भ्रष्टाचार मुद्दा पंजीकृत किया है । आयोग ने आज बिहिबार नेपाल दूरसञ्चार प्राधिकरण के तत्कालीन अध्यक्ष दिगम्बर झा और तत्कालीन अध्यक्ष पुरुषोतम खनाल, पूर्ववरिष्ठ निर्देशक आनन्दराज खनाल को प्रतिवादी बनाकर विशेष अदालत में मुद्दा पंजीकृत की हे ।
अन्य प्रतिवादियों में दीपेश आचार्य, सुरेन्द्रलाल हाडा, मिनप्रसाद अर्याल, अच्युतानन्द मिश्र, रेवतीराम पन्त, सन्दीप अधिकारी, विनोदचन्द्र श्रेष्ठ, सूर्यप्रसाद लामिछाने, प्रतिक्षा पौडेल, विजयकुमार राय यादव, निराजन कोईराला, कविन्द्रराज मल्ल आदि हैं । उन लोगों के विरुद्ध ९१ करोड ९८ लाख ३० हजार ८८२ रुपये ३२ पैसा बिगो दाबी की गई है ।

