Mon. Jun 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

टैक्सी सहित त्रिशूली नदी में गिरे पांच लोगों के शव बरामद

 

काठमांडू.30मार्च

चितवन में इच्छाकामना-5 पृथ्वी राजमार्ग पर सिमलधारा से टैक्सी सहित त्रिशूली नदी में गिरे पांच लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। क्षेत्रीय पुलिस कार्यालय मुगलिंग के अनुसार, टैक्सी (बीए2जे 4196) काठमांडू से गोरखा जा रही थी जब आज सुबह वह त्रिशूली नदी में गिर गई।
टैक्सी से पांच लोगों को मृत अवस्था में बाहर निकाला गया। मृतकों में एक बच्ची, दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।
मृतक की पहचान उजागर नहीं की गई है. पुलिस ने कहा कि अभी निश्चित नहीं हो सका है कि टैक्सी में छह लोग थे या नहीं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *