पड़ोसी देशों में शांति के लिए भारत प्रतिबद्ध : राजनाथ सिंह
भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का नेपाल भ्रमण
छठे सार्क गृहमंत्री स्तरीय बैठक सितम्बर १७–१९ काठमान्डौ में सम्पन्न हुआ । सार्क के सम्पूर्ण सदस्यों ने इस बैठक में हिस्सा लिया । भारतीय टोली का नेतृत्व माननीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने किया । उन्होंने कहा दक्षिण एशिया पड़ोसी देशों में स्थिर और शांति के लिए भारत प्रतिबद्ध है । भारतीय प्रधानमंत्री मोदी सभी पड़ोसी देशों से सम्बन्ध सुधारने के इच्छुक हैं इस बात की ओर भी उन्होंने ध्यानाकर्षण कराया । गृहमंत्री ने आज के सन्दर्भ में आतंकवाद पर भी अपने विचार व्यक्त किए । सीमा सम्बन्धी अवधारणा पर बोलते हुए तस्करी और उससे पड़ने वाले विषय को भी उन्होंने उठाया साथ ही यह भी कहा कि २००८ में आतंकवादी हमले में पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने में भी भारत प्रतिबद्ध है । नकली नाटों के बढते कारोबार पर भी चिन्ता व्यक्त की । इन सभी मुद्दों पर सहकार्य की बात पर उन्होंने विशेष बल दिया ।
भ्रमण के क्रम में भारतीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, उप
प्रधानमंत्री, गृहमंत्री के अलावे सभी पार्टियों के मुख्य नेताओं से भी मुलाकात की ।

