Thu. Apr 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के बराह क्षेत्र चतरा में नौ दिवसीय श्री राम चरित मानस का पाठ

 

माला मिश्रा जोगबनी अररिया सीमा क्षेत्र। । चैत्र नवरात्री के शुभ अवसर पर नेपाल के सुनसरी बराह क्षेत्र चतरा में आयोजित श्रीरामचरितमानस का संगीतमय पाठ से आसपास का माहौल भक्तिमय बना हुआ है । पाठ में लगभग दो सौ भक्तजन लगे हुए है ।जगद्गुरु रामानंदाचार्य सेवा पीठ के पाठाधीश अनन्तश्री विभूषित जगद्गुरु महायोगी सिद्ध बाबा ने बताया चैत्र नवरात्री के शुभ अवसर पर शुरू किए गए श्री रामचरित मानस पाठ नौ दिनों तक चलेगा । प्रथम दिन पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद इसका विधिवत शुभारंभ किया गया है । सिद्ध बाबा ने इस मौके पर समस्त मानव जाति के स्वास्थ्य और समृद्ध जीवन का कामना किया गया है । कहा यह धर्म संस्कृति और परम्पराओं का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है , जो हमे हमारी सांस्कृतिक विरासत की महत्वता को समझाता है । अवसर पर दूर दराज इलाका से आए साधु संत महंत भक्तजन मौजूद रहे । सिद्ध बाबा ने बताया हिन्दू धर्म के पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नव वर्ष की शुरुआत नौ अप्रैल से सोलह अप्रैल तक नवमी है । सत्रह अप्रैल रामनवमी के विशेष मुर्हूत पर बाबा बागेश्वर पीठाधीश धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री का आगमन होगा जिसके बाद पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पांच दिवसीय रामकथा का आयोजन किया जाएगा ।

यह भी पढें   नेपाली कांग्रेस द्वारा संसदीय दल के नेता की सर्वसम्मति से चुनने की तैयारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed