Sun. Jul 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

इलाम में मतदान केन्द्र के बाहर ‘एग्जिट पोल’ करने की कोशीश करनेवाले गिरफ्तार

 

इलाम, २७ अप्रील । इलाम निर्वाचन क्षेत्र नं. २ में उपनिर्वाचन हो रहा है । निर्वाचन अन्तर्गत जिला सदरमुकाम इलाम बजार स्थित महेन्द्ररत्न कैम्पस मतदान केन्द्र बहर ‘एग्जिट पोल’ करने की कोशीश करनेवाले कुछ लोगों को नेपाल पुलिस ने गिरफ्तार किया है । प्राप्त सूचना अनुसार महेन्द्ररत्न कैम्पस केन्द्र में मतदान कर बाहर निकलनेवालों को पुनः मतदान (नक्कली मतदान) करा कर चुनावी नतिजा संबंधी मूल्यांकन किया जा रहा था ।
जिला पुलिस कार्यालय के पुलिस उपरीक्षक वासुदेव खतिवडा के अनुसार मतदान केन्द्र के बाहर कुछ लोगों को इकठ्ठा कर पुनः मतदान कराने की कोशीश में रहे समूह को कुछ चुनावी सामग्री के साथ गिरफ्तार किया गया है । इसतरह इग्जिट पोल की प्रयास करनेवाले समूह की पहचान नहीं हो पाया है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed