राष्ट्रीय महाधिवेशन प्रतिनिधि निर्वाचन निर्देशिका को लेकर आज जसपा केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति बैठक
काठमांडू, २७ अप्रील । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति बैठक आज अपरान्ह ४ बजे होन जा रही है । राष्ट्रीय महाधिवेशन प्रतिनिधि निर्वाचन निर्देशिका संबंधी विषय को लेकर जसपा ने बैठक आह्वान की है । बैठक शुक्रबार भी हुई थी ।
शुक्रबार सम्पन्न बैठक में विविध तहगत समिति, निकाय, भातृसंगठन, पेशागत संघसंगठन से महाधिवेशन प्रतिनिधि चयन संबंधी प्रस्ताव बैठक में प्रस्तुत हुआ था । जसपा में एक लाख ४६ हजार संगठित सदस्य हैं, उसमें से करीब एक हजार महाधिवेशन प्रतिनिधि चयन करने का प्रस्ताव निर्देशिका में किया गया है ।

