Sun. Aug 30th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

तेल टैंकर जहाज पर यमन के हूती विद्राहियों द्वारा मिसाइल्स हमला

 

रायटर, काहिरा/लॉस एंजिलिस।

भारत के लिए निकले एक तेल टैंकर जहाज पर लाल सागर में यमन के हूती विद्राहियों ने मिसाइल्स लॉन्च कर हमला कर दिया। यह जहाज रुस से भारत के लिएनिकला था । ईरान समर्थित उग्रवादी संगठन ने शनिवार को इसकी जिम्‍मेदारी ली।

एंड्रोमेडा स्टार तेल टैंकर के मालिक ने जहाज के क्षतिग्रस्त होने की सूचना दी है। उक्‍त जहाज रूसी व्यापार में शामिल है, जो रूस के प्रिमोर्स्क से भारत के वाडिनार के लिए निकला था।

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन शाह को जान से मारने की धमकी देने वाला युवक हुआ गिरफ्तार

शिप को हल्‍की-सी क्षति हुई: अमेरिका
यूएस सेंट्रल कमांड ने एक्स हैंडल के माध्‍यम से जानकारी देते हुए बताया कि एक मिसाइल दूसरे जहाज एमवी मैशा के पास गिरी, लेकिन उसे कोई नुकसान नहीं हुआ। बताया कि हूती विद्राहियों ने यमन से लाल सागर में तीन एंटी-शिप बैलिस्टिक मिसाइलें लॉन्च की थी, जिससे एंड्रोमेडा स्टार को हल्‍का नुकसान हुआ।

हूती प्रवक्ता याह्या सारेया ने कहा कि पनामा झंडा लगा एंड्रोमेडा स्टार ब्रिटिश स्वामित्व वाला था, लेकिन एलएसईजी डेटा और एंब्रे के अनुसार, शिपिंग डेटा से पता चलता है कि इसे हाल ही में बेचा गया था। इसका वर्तमान मालिक सेशेल्स-पंजीकृत है।

यह भी पढें   राहत बचाव में सहायता के लिए आई भारतीय टीम पहुँची त्रिशूली

जहाज पर हमला इजराइल, यूएस और ब्रिटेन से जुड़े जहाजों को निशाना बनाने के हूती विद्रोहियों के अभियान में रुकावट के बाद हुआ है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com