Sun. Sep 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

राहत बचाव में सहायता के लिए आई भारतीय टीम पहुँची त्रिशूली

 


काठमांडू, भाद्र १३ – रसुवा स्थित त्रिशूली–३ ‘ए’ जलविद्युत् आयोजना की सुरुङ के भीतर फंसे लोगों के बचाव के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है । शनिवार (भाद्र १३) सुबह से ही सुरुङ का मुँह खोलने का काम और तेज कर दिया है । ये जानकारी प्रधानमंत्री के सचिवालय ने दी है ।
टनेल के भीतर लोगों के फंसे होने की सूचना आने के बाद सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर बचाव टीम तैनात किया है । टीम कीचड़ तथा मलवों को हटाते हुए सुरुङ के प्रवेश द्वार को खोलने का काम कर रही है ।
प्रधानमंत्री सचिवालय ने जानकारी दी है कि सुरुङ का मुँह खोलने और खोजने के कार्य को तेज करने के लिए शुक्रवार (भाद्र १२) की रात से ही नेपाली सेना के ६२ तथा सशस्त्र प्रहरी बल नेपाल और नेपाल प्रहरी के २० जवानों सहित कुल ८२ लोगों की संयुक्त टीम निरंतर काम कर रही है । उक्त क्षेत्र में प्रतिकूल मौसम के कारण बचाव कार्य बहुत ही ज्यादा चुनौतीपूर्ण बना हुआ है ।
इसी बीच, राहत,बचाव में सहायता के लिए आई भारतीय टीम त्रिशूली पहुँच चुकी है । भारतीय टीम ने हेलीकॉप्टर के माध्यम से चिलिमे और लाङटाङ क्षेत्र के प्रारम्भिक अनुगमन (रेकी) कर आवश्यकता अनुसार बचाव कार्य की योजना बना रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com