Fri. Apr 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लुम्बिनी प्रदेश के प्रदेश प्रमुख अमिक शेरचन की स्वास्थ्य स्थित गम्भीर, आईसीयू में उपचार जारी

 
अमिक शेरचन, फाईल तस्वीर

काठमांडू, २७ अप्रील । लुम्बिनी प्रदेश के प्रदेश प्रमुख अमिक शेरचन की स्वास्थ्य स्थित गम्भीर हो गई है । प्राप्त सूचना अनुसार गत बिहिबार से ललितपुर स्थित नेपाल मेडिसिटी अस्पताल में उनका उपचार हो रहा है । उनको आईसीयू में भर्ती की गई है । उपचार में संलग्न चिकित्सकों का कहना है कि दो दिनों से आईसीओं में उपचारत उनकी स्थिति सुधारउन्मुख है, लेकिन पूर्ण ठीक नहीं हो पाया है ।
प्रदेश प्रमुख शेरचन ८० साल उम्र के हैं और न्यूरो संबंधी समस्या से पीडित हैं । बताया गया है कि लुम्बिनी में रहते ही उनकी बाया हाथ में समस्या आ गई थी, हाथ नहीं चल रहा था । अचानक बाया हाथ में समस्या आने के कारण उनको काठमांडू लाया गया है । चिकित्सकों का कहना है कि उनकी मस्तिष्क की बाया साइट का नशा ब्लक है, अप्रेशन के बाद हाथ तो चलता है, लेकिन अंगूली नहीं चल रही है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed