भारत के फर्चुन होटल्स नेपाल में प्रवेश, पहली शाखा साँगा में !
काठमांडू १ मई । भारत की चर्चित आईटीसी ग्रुप ऑफ होटल अन्तर्गत की फर्चुन होटल नेपाल में प्रवेश किया है । नेपाल प्रवेश के साथ फर्चुन की अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा भी शुरु हुआ है । फर्चुन की पहली नेपाल शाखा भक्तपुर जिला स्थित साँगा से शुरु हुआ है । हिलटेक कम्पनी के निवेशकर्ता कमल जैन ने फर्चुन को नेपाल लाया है ।
व्यवसायी जैन ने भारतीय होटल ग्रुप आईटीसी के साथ व्यवसायिक साझेदारी करते हुए साँगा में ‘फर्चुन रिसोर्ट एण्ड वेलनेस स्पा’ संचालन में लाया है । ‘फर्चुन रिसोर्ट एण्ड वेलनेस स्पा’ का उद्घाटन करते हुए फर्चुन होटल के प्रबन्ध निर्देशक समीर एमसी ने कहा कि भारत से बहार यह पहली शाखा नेपाल में खोल कर फर्चुन ने अन्तर्राष्ट्रीय यात्रा शुरु की है, जो आईटीसी के लिए खुशी की बात है । उन्होंने कहा– ‘उत्सापूर्ण अनुभव हासिल करनेवालों के लिए नेपाल महत्वपूर्ण स्थल है, यहां कि सांस्कृतिक सम्पदा और प्राकृतिक सौन्दर्य लोगों को आकर्षित करती है । इसीलिए हम लोगों ने फर्चुन होटल की सुविधा नेपाल में लाया है ।’
फर्चुन होटल के साथ की गई सहकार्य के संबंध में व्यवसायी कमल जैन कहते हैं कि होटल की एक उत्कृष्ट ब्राण्ड नेपाल प्रवेश किया है । उन्होंने कहा– ‘फर्चुन होटल एण्ड वेलनेस स्पा में हमारी साझा विश्वास और उत्कृष्टता की प्रतिवद्धता प्रतिम्बित होनेवाला है । हम लोग अतिथियों की परिभाषा को पूर्ण परिभाषित करते हुए भक्तपुर की आकर्षण को भी और उचाई तक ले जाना चाहते हैं ।’ उनके अनुसार रिसोर्ट तथा अन्य संचरना निर्माण के लिए एक अरब का निवेश हुआ है ।

