आज का युग सूचना और प्रविधि का युग है – सञ्चारमन्त्री
काठमांडू, वैशाख २० – सञ्चार तथा सूचना प्रविधि मन्त्री रेखा शर्मा ने कहा है कि आज का युग सूचना और प्रविधि का युग है । इसलिए इस ओर ध्यान अतिआवश्यक है । उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सरकार ने सुशासन और सामाजिक न्याय सहित समृद्ध नेपाल निर्माण करने के लिए महाअभियान शुरु किया है । राष्ट्रीय सूचना तथा सञ्चार प्रविधि दिवस के अवसर में गुरुवार काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने यह बातें कही है ।
उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि समृद्ध नेपाल निर्माण महाअभियान में सूचना और प्रविधि महत्तवपूर्ण आधार बनेगी । उन्होंने कहा कि अब का युग सूचना और प्रविधि का युग है । सूचना और प्रविधि के क्षेत्र में लगानी लगाकर उसे प्रोत्साहित करना आवश्यक है । इस प्रोत्साहन के लिए आवश्यक नियम–कानून बनाकर व्यवस्थित कर आगे बढ़ना होगा ।
उन्होंने कहा कि सूचना प्रविधि के प्रयोग को मजबूत बनाकर देशभर में डिजिटल साक्षरता एवं जनचेतना अभिवृद्धि कार्यक्रम सञ्चालन करने की आवश्यकता है । सूचना और प्रविधि के प्रयोग के कारण नागरिक घर में ही बैठकर राज्य द्वारा प्रदान किए जा रहे सेवा को ले सकते हैं ।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि एक ओर सभी जगहों की जनता का सूचना तक पहुँच हो और दूसरी ओर सभी नागरिक समान रुप से इसका प्रयोग कर सके इसी अवस्था की सिर्जना की जाएं । इसके लिए सरकार गम्भीर और प्रतिबद्ध भी है । मन्त्री शर्मा ने सूचना प्रविधि हरेक नागरिक के जीवनशैली का आधार बनती जा रही है । इसलिए राज्य ने इसे आधारभूत आवश्यकता और राष्ट्रीय प्राथमिकता के रूप में स्वीकार किया है ।


