घर में आग लगने से पति–पत्नी की मृत्यु
काठमांडू, वैशाख २० – घर में आग लगने से एक वृद्ध दम्पती की मृत्यु हो गई है । बीति रात करीब साढ़े ११ बजे (धादिङ) थाक्रे गाँवपालिका–५, गैरिखर्क स्थित लगभग ७० वर्षीय तेजबहाुदर लामा के घर में आग लग गई । आग लगने से तेजबहादुर और उनकी पत्नी ७० वर्षीया ठूली तामाङ की मृत्यु हो गई है । वागमती प्रदेश प्रहरी कार्यालय ने यह जानकारी दी है ।
कार्यालय ने जानकारी दी कि रात करीब साढ़े १२ बजे प्रहरी और स्थानीय के सहयोग में आग को नियन्त्रण में ले लिया था । आग को नियन्त्रण में लेने के बाद पति पत्नी का जला हुआ शव मिला । इस दम्पती के बच्चे काठमांडू में रहते हैं । कार्यालय ने बताया कि मिट्टी का एक मंजिला घर में विद्युत् सर्ट होने से आग लगी । आग लगने से अन्नबाली, लत्ताकपड़ा सब जल गया था ।


