Mon. Sep 14th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

श्रीराम के दर्शन हेतु पाकिस्तान से 200 श्रद्धालु अयोध्या पहुँच रहे हैं

 

काठमान्डू 3 मई

अयोध्या राम मंदिर में दर्शनार्थियों की लगातार भीड बढ रही है । 22 जनवरी से अब तक कराेडों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए अयोध्या पहुँच रहे हैं । ऐसे में अयोध्या की पावन धरती पर आज 200 पाकिस्तानी रामलला के दर्शन करने पहुंच रहे हैं. पाकिस्तान से सिंधी समुदाय का 200 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राम लला के दर्शन करने के लिए आज यानी शुक्रवार को अयोध्या पहुंचेगा. सिंध प्रांत का यह प्रतिनिधिमंडल भारत की एक महीने की धार्मिक यात्रा पर है और सड़क मार्ग से प्रयागराज से अयोध्या पहुंच रहा है. बताया जा रहा है कि सिंधी समुदाय के 200 पाकिस्तानी नागरिक आज सुबह-सुबह अयोध्या पहुंचेंगे और रामलला का दर्शन करेंगे.

यह भी पढें   आखिर कब खुलेगा काठमांडू-मुग्लिन रोड ? क्या है कृष्णभीर का विकल्प ?

बताया जा रहा है कि उनके साथ भारत से सिंधी समुदाय का 150 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल भी यात्रा कर रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राम की पैड़ी पर उनका स्वागत करेंगे, जहां पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल के लिए एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया है. प्रतिनिधिमंडल प्रयागराज से बस से अयोध्या पहुंचेगा. इसका पहला पड़ाव भरत कुंड और उसके बाद गुप्तार घाट होगा.अयोध्या में उदासीन ऋषि आश्रम और शबरी रसोई में उनके लिए विशेष व्यवस्था की गई है. प्रतिनिधिमंडल आज शाम राम की पैड़ी पर सरयू आरती में भी शामिल होगा, जहां चंपत राय समेत राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उनका स्वागत करेंगे.

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com