पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत घटी
काठमांडू.15मई
नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमत में 7 रुपये प्रति लीटर और डीजल और केरोसिन में 5 रुपये प्रति लीटर कीमत घटाई गई है।
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन से आज प्राप्त नए खरीद मूल्य के अनुसार पेट्रोल की कीमत प्रति लीटर 6.75 और डीजल की कीमत प्रति लीटर 5.09 की कमी आई है. निगम के संचालक समिति के फैसले के मुताबिक गुरुवार सुबह से पेट्रोल, डीजल और केरोसीन की कीमत में कटौती की जाएगी ।

