Thu. Jun 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

प्रधानमन्त्री प्रचण्ड लेंगे जेठ ७ गते विश्वास मत

 

काठमांडू, जेठ ४– प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ जेठ ७ गते को चौथी बार विश्वास मत लेंगे जिसके लिए तैयारी कर ली गई है ।
अपने विश्वास मत के बारे में उन्होंने सभामुख देवराज घिमिरे को गुरुवार की शाम को जानकारी दी है । ये जानकारी संसद के सहायक प्रवक्ता दशरथ धमला ने दी है ।
जनता समाजवादी पार्टी नेपाल सरकार से बाहर हो गई है । उसके समथैन वापस लेने के कारण बाट प्रधानमन्त्री प्रचण्ड एक बार फिर विश्वास मत लेंगे । सत्ता साझेदारी दल द्वारा समर्थन वापस लेने के ३० के भीतर विश्वास मत लेने का संवैधानिक प्रावधान है ।
जनता समाजवादी पार्टी नेपाल वैशाख ३१ में सरकार से बाहर हो गई । नियम अनुसार यदि एक सांसद भी सरकार से बाहर होते हैं या सरकार से सांसद ने समर्थन वापस लिया तो भी सरकार को विश्वास मत लेना ही पड़ेगा । इसकी संविधान की धार १०० के (२)में व्यवस्था है ।

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 31 मई 2026 रविवार शुभसंवत् 2083

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *