Wed. Jun 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस कर रही है संसदीय दल की बैठक

 

काठमांडू, जेठ ४– प्रतिनिधि सभा की बैठक आज ११ बजे बुलाई गई है उससे पहले ही कांग्रेस ने संसदीय दल की बैठक बुलाई है । इस बैठक में नेपाली कांग्रेस अपनी रणनीति तय करेगी । बैठक संसद भवन के ल्होत्से हॉल में होगी ।
प्रमुख प्रतिपक्षी दल नेपाली कांग्रेस के अवरोध के बाद ही गुरुवार को स्थगित हुई प्रतिनिधि सभा की बैठक आज सुबह ११ बजे बुलाई गई है ।
नेपाली कांग्रेस सहकारी रकम के हेराफेरी को लेकर उपप्रधानमन्त्री एवम् गृहमन्त्री रवि लामिछाने की संलग्नता देखी गई है, इसके लिए वह शुरु से ही निष्पक्ष छानबीन संसदीय समिति गठन करने की मांग करती आई है । लेकिन इस मांग को लेकर सत्तारुढ़ दल अभी तक तैयार नहीं हुए हंै । सत्ता पक्ष और प्रतिपक्ष के अड़ान यथावत होने से संसद के गतिरोध का अंत नहीं हो सका है ।
गुरुवार को हुई घटना के बाद सभामुख देवराज घिमिरे ने बैठक स्थगित कर दी थी ।

यह भी पढें   लुम्बिनी प्रदेश सरकार में शामिल एमाले के मंत्रियों ने सामूहिक इस्तीफा दिया

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *