Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज जानकी नवमी, मधेश में सार्वजनिक छुट्टी

 

काठमांडू, जेठ ४– माँ सीता के जन्मदिन के स्मरण में आज जनकपुरधाम में जानकी नवमी मनाई जा रही है । वैशाख शुक्ल नवमी के दिन को जानकी नवमी के रुप में मनाने का प्रचलन है ।
माँ जानकी के जन्मदिन के अवसर में जनकपुर में पूजाअर्चना भजनकीर्तन की जाती है । इसके साथ ही झाँकी निकाल कर जानकी नवमी मनाई जाती है । आज सुबह से ही जानकी मन्दिर, राम मन्दिर और जनक मन्दिर के साथ ही अन्य मन्दिर में पूजा अर्चना करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ है ।
जानकी मन्दिर व्यवस्थापन पक्ष ने जानकी नवमी के अवसर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया है । आज सुबह से ही दुधमति नदी में स्नान, जानकी मन्दिर में बधाइया गान, प्राकट्य उत्सव, झाँकी किर्तन जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया है ।
जानकी नवमी में सहभागी होने के लिए नेपाल तथा भारत के विभिन्न स्थानों से श्रद्धालु भक्तजन एवं पर्यटक जनकपुर आए हुए हैं । जानकी नवमी के अवसर में मधेश सरकार ने आज प्रदेश भर सार्वजनिक छुट्टी दी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *