Mon. Jun 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

मानव सेवा आश्रम और माया हाउस के लिए लायन्स इंटरनेशनल का करीब तीन करोड़ का सहयोग

 


माला मिश्रा जोगबनी अररिया सीमा क्षेत्र । लाइन्स क्लब अंतराष्ट्रीय फाउनडेशन नेपाल के कोशी प्रदेश में सामाजिक सेवाओं में सक्रिय दो संगठनों को बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए 2 लाख 17 हजार 559 डॉलर का सहयोग दिया है, जो 2 करोड़ 99 लाख 35 हजार नेपाली रुपये के बराबर है । लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 325 सी के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन विजयहरि शर्मा के प्रस्ताव पर लायंस क्लब इंटरनेशनल फाउंडेशन (एलसीआईएफ) ने इसके लिए बजट को मंजूरी दे दी है। बता दे लायंस की ओर से कोरोना काल हो या भूकंप हमेशा पीड़ित को राहत के लिए सक्रिय सेवा देते आया है ।
बताया जाता है मानव सेवा आश्रम में शरण लेने वाले लोगों के लिए भोजन बनाने के लिए जगह की कमी थी जो लोग सड़क से लाए गए थे उन्हे दिक्कत हो रहा था, सड़क पर रहने वाले बच्चे और हिंसा की शिकार महिलाएं माया हाउस में रहने की जगह नहीं थी । गवर्नर शर्मा ने बताया कि दोनों स्थानों पर भवन संरचना के निर्माण का अनुबंध शीघ्र पूरा कर निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा। कहा कि एक साल के अंदर बुनियादी ढांचे का निर्माण पूरा कर सौंप दिया जायेगा ।
एलसीआईएफ के बोर्ड ऑफ ट्रस्ट ने मानव सेवा आश्रम के लिए $117,669 और माया हाउस के निर्माण के लिए $99,890 की मंजूरी दी है। गवर्नर श्री शर्मा ने कहा कि वह अपने जीवन में सबसे ज्यादा खुश हैं क्योंकि वह अपने सहयोगियों के प्रयास से दो महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के निर्माण में योगदान देने जा रहे है। उन्होंने सहयोग राशि की स्वीकृति के लिए लायंस से जुड़े व सभी सहयोगी को धन्यवाद भी दिया। मिलनसार और हंसमुख स्वभाव के गवर्नर श्री शर्मा सामाजिक कार्य में बढ़ चढ कर रुचि लेते है और संगठन के लिए हमेशा सक्रिय रहते है । उनको और उनके टीम को हर जगह से बधाई मिल रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *