देउवा ने विपक्षी दल की बैठक बुलाई
काठमाडौँ17 मई
नेपाली कांग्रेस के सभापति शेरबहादुर देउवा ने विपक्षी दल की बैठक बुलाई है। आज सुबह १०:३० बजे देउवा ने बैठक बुलाया है। राप्रपा, उपेन्द्र यादव नेतृत्व की जसपा नेपाल, लोसपा, जनमोर्चा आदि विपक्ष को चर्चा के लिए बुलाया गया है। कांग्रेस के प्रमुख सचेतक रमेश लेखक ने यह जानकारी दी है। पिछले राजनीतिक घटनाक्रम, संसद में गुरुवार को घटी घटना और सरकार के काम कारबाही के बारे में विपक्षी दलों के बीच विचार विमर्श होगी।


