Fri. Oct 23rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सभामुख कर रहे हैं शीर्ष नेताओं के निर्णय की प्रतीक्षा

 

काठमांडू, जेठ ४– प्रतिनिधि सभा की बैठक निर्धारित समय अनुसार ११ बजे होनी थी लेकिन अभी तक शुरु नहीं हो पाई है । इसका कारण है कि दलों की आन्तरिक और दो पक्षीय चर्चा में है जिस वजह से प्रतिनिधि सभा की बैठक भी प्रभावित हो रही है ।
नया बानेश्वर स्थित संसद भवन में ही विपक्षी दल चर्चा कर रहे हैं । प्रमुख प्रतिपक्षी नेपाली कांग्रेस, राष्ट्रीय प्रजातन्त्र पार्टी (राप्रपा), जसपा नेपाल, लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) सहित विपक्षी दलों के बीच नया बानेश्वर में चर्चा हो रही है ।
इसी बीच सत्तारुढ़ दल में आवद्ध दल क शीर्ष नेताओं के बीच भी चर्चा हो रही है । नेकपा एमाले के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली, नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, राष्ट्रीय स्वतन्त्र पार्टी (रास्वपा)के सभापति रवि लामिछाने के बीच भी सिंहदरवार में बातचीत जारी है ।
सत्तापक्ष और विपक्षी दलों की अलग अलग बैठक के कारण प्रतिनिधि सभा की बैठक प्रभावित हो रही है । इस सन्दर्भ में प्रतिनिधि सभा की कार्यव्यवस्था तथा परामर्श समिति की बैठक कोई निर्णय नहीं ले पा रही है ।
सभामुख देवराज घिमिरे, प्रमुख सचेतक और सचेतकों के बीच चर्चा चल रही है । शीर्ष नेताओं से निर्णय प्राप्त होने के बाद ही प्रतिनिधि सभा को कैसे आगे बढ़ाया जाए इस विषय को तय किया जाएगा । सभामुख और सचेतक शीर्ष नेताओं के निर्णय की प्रतीक्षा में हैं ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com