Fri. Jun 5th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

उपेंद्र यादव के जसपा विभाजन मामले की सुनवाई समाप्त

 


काठमांडू जेठ २१ – जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) नेपाल के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव द्वारा अपने दल के विभाजन विरुद्ध दायर किए गए मुद्दें की सुनवाई सर्वोच्च अदालत के पूर्ण इजलास में समाप्त हो गई है । न्यायाधीश कुमार रेग्मी, महेश शर्मा पौडेल और श्रीकान्त पौडेल के पूर्ण इजलास में यह सुनवाई समाप्त हुई है ।
इससे पहले संयुक्त इजलास ने संवैधानिक व्याख्या के विषय को गंभीर मुद्दा कहते हुए पूर्ण इजलास में भेजने का आदेश दिया था । न्यायाधीशद्वय हरिप्रसाद फुयाँल और तिलप्रसाद श्रेष्ठ के इजलास ने इसे पूर्ण इजलास में पेश करने का आदेश दिया था ।
जसपा नेपाल छोड़ने वाले अशोक राई सहित अन्य नेताओं द्वारा निर्वाचन आयोग में दूसरी पार्टी दर्ता करने के निवेदन देने के बाद आयोग ने उनकी पार्टी दर्ता कर ली थी । लेकिन यादव ने इसे गैर कानूनी कहते हुए सर्वोच्य में रिट दायर की थी ।
इसके अलावे उन्होंने अपनी पार्टी से निकले हुए सभी ७ सांसदों के सांसद के रुप काम करने पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए सर्वोच्च में दूसरी रिट दी थी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *