Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

‘नेपाल के सन्दर्भ में हिन्दी ‘ विषयक कार्यक्रम आयोजित

 

काठमांडू 4 जून 2026 । हिमालयन लिटरेचर फेस्टिवल तथा राइटर वर्कशॉप ०२६ के अंतर्गत हिमालिनी द्वारा ‘नेपाल के सन्दर्भ में हिन्दी” विषय पर परिचचर्चा आयोजित की गई । कार्यक्रम में साहित्य ओर कला से सम्बन्धित क्षेत्र से तीन महत्त्वपूर्ण व्यक्तित्व की सहभागिता रही।

हिन्दी एवं ने‌पाली भाषा साहित्य के क्षेत्र से ख्याति प्रात प्रा-डा. उषा ठाकुर, नेपाली रंग मंच की प्रसिद्ध कलाकार निशा शर्मा
तथा त्रिभुवन विश्वविद्यालय के अंग्रेजी विभाग के उप-प्राध्यापक दिवाकर उपाध्याय कार्यक्रम में परिचर्चा के मुख्य वक्ता थे । कार्यक्रम का संपादन हिन्दी केंद्रीय विभाग त्रिभुवन विश्वविद्यालय की अध्यक्ष डॉ श्वेता दीति ने किया। समारोह में भारतीय दूतावास के PIC प्रमुख श्री बशिष्ठ नन्दन जी की उपस्थिति थी।

यह भी पढें   सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ...विद्यार्थी के हाथ में कलम चाहिए, खाली सिलेंडर नहीं

नेपाली साहित्य पर हिन्दी साहित्य का क्या प्रभाव है तथा हिंदी और नेपाली साहित्य में आध्यातमिक चेतना किस तरह व्याप्त है, नेपाल के साहित्य पर बनारस का प्रभाव, नेपाली और हिन्दी रंगमंच का साझा प्रयास साथ ही भारत के नेपाली साहित्य पर विस्तृत चर्चा की गई। इन विषयों पर सभी विज्ञ ने अपनी-अपनी बात रखी।
निष्कर्ष के रूप में यह बात सामने आई कि साहित्य, कला की सीमा नहीं होती और नेपाल भारत का सम्बंध सदियों पुराना है इसलिए हमारे साहित्य और संस्कृति भी साझी है जिसे अलग अलग नहीं किया जा सकता है। 

यह भी पढें   छोटी बच्ची भी सुरक्षित नहीं: आखिर हमारा समाज किस दिशा में जा रहा है? : श्वेता दीप्ति

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com