जनकपुरधाम से अयोध्या तक जल्द ही शुरू रेल सेवा होगी -महाप्रबंधक

जनकपुरधाम/मिश्री लाल मधुकर जनकपुरधाम से अयोध्या तक जल्द ही रेल सेवा सुचारू होगा। इससे अयोध्या तथा जनकपुरधाम के बीच कनेक्टिविटी और बढ़ेगी। उपयुक्त जानकारी नेपाल रेलवे के नव नियुक्त महाप्रबंधक वी.पराजुली ने जनकपुर जयनगर रेलवे के निरीक्षण के बाद गुरुवार को पत्रकारों को जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि जयनगर से जनकपुरधाम के लिए कार्गो सेबा का भी शीघ्र संचालन किया जाएगा। मालगाड़ी सुचारू होने से जनकपुरधाम की व्यवसायियों को भी माल ढुलाई में आसान होगा। पत्रकारों को नेपाल रेलवे की घाटा के बारे में पूछे जाने पर महाप्रबंधक ने कहा कि कार्गो सेवा से रेलवे की घाटा में कमी होगी वही व्यवसायियों को भी सामान लाने में आसान होगी। महाप्रबंधक ने कहा कि बिजलीपुरा से बर्दीवास तक रेल सेवा का यथाशीघ्र ही विस्तार किया जाएगा।

