Wed. Jun 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लामिछाने के बाद विदेश मंत्री खनाल दिल्ली की ओर

 

काठमांडू जेठ २१ – राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी रास्वपा के सभापति रवि लामिछाने के भारत दौरे के समाप्त होने के तुरंत बाद ही विदेश मंत्री शिशिर खनाल भारत जाएंगे । भारतीय विदेशमंत्री एस. जयशंकर के निमंत्रण पर शनिवार तीन दिन के औपचारिक दौरे के लिए खनाल दिल्ली जाएंगे ।
बताया गया है कि खनाल की भारत दौरे के क्रम में नेपाल–भारत बीच के विभिन्न विषयों पर गहन विचार विमर्श किया जाएगा । इस क्रम में वो भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर, वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल तथा अन्य उच्च अधिकारियों से भी मिलेंगे । विदेश मंत्रालय ने जानकारी दी है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के लिए पहल की जा रही है लेकिन अभी निश्चित नहीं हो पाया है ।
भ्रमण के क्रम में कनेक्टिविटी, सीमा विवाद, पञ्चेश्वर बहुउद्देश्यीय आयोजना, पूर्व–पश्चिम रेलवे, जनकपुर–अयोध्या रेलमार्ग, पोखरा और भैरहवा अन्तर्राष्ट्रीय विमानस्थल में भारतीय उड़ान विस्तार तथा व्यापार–पारवहन संबंधी विषयों पर वार्ता की जाएगी ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *