छानबीन समिति के कार्यादेश में सहमति नहीं होने तक सदन को नहीं चलाए विपक्ष का आग्रह
काठमांडू, जेठ ६ – विपक्षी दलों ने संसदीय समिति की कार्यादेश (टीओआर) में जब तक सहमति नहीं हो जाती है तबतक संसद की बैठक को नहीं चलाने का आग्रह किया है ।
आज सुबह हुई विपक्षी दलों के बैठक बाद उन्होंने सभामुख देवराज घिमिरे से यह आग्रह किया कि है । विपक्षी दलों की बैठक बाद इसके निर्णय के बारे में जानकारी देने के लिए सांसद ज्ञानेन्द्र शाही सभामुख के कार्यकक्ष में पहुँचे थे ।
इस तरह के आग्रह के बाद संसद की बैठक तत्काल के लिए अनिश्चित कर दिया गाय है । इससे पहले विपक्षी दलों ने कहा था कि वे उपप्रधानमन्त्री तथा गृहमन्त्री रवि लामिछाने की बात को सुनने के लिए तैयार हैं ।
राप्रपा के सांसद बुद्धि तामाङ ने कहा था कि ‘हम उन्हें (रवि लामिछाने) को सदन में बात रखने देंगे । जवाब ठीक लगा तो तो संसद चलेगी नहीं तो प्रधानमन्त्री द्वारा जो विश्वास मत लेना है वह भी प्रभावित हो सकता है । इधर संसदीय समिति की कार्यादेश को तय करने के लिए गठित कार्यदल की जारी बैठक में कांग्रेस के दो और नेता को रखा गया है ।


