गृहमंत्री को सुनने को तैयार हैं विपक्षी दल
काठमांडू, जेठ ६ – विपक्ष में रहे राजनीतिक दल के नेताओं ने निर्णय लिया है कि गृहमन्त्री रवि लामिछाने जब बोेलेंगे तो वे अवरोध नहीं करेंगे । सभामुख द्वारा उन्हें बोलने का समय दिया गया तो वें उन्हें सुनेंगे । यह जानकारी कांग्रेस प्रमुख सचेतक रमेश लेखक ने दी है ।
उनके अनुसार छानबीन समिति का टीओआर नहीं बनने तक हम अन्य कारवाई को आगे नहीं बढ़ने देंगे । उन्होंने कहा कि “माननीय रवि लामिछाने लम्बे समय से सदन में बोलने के लिए समय मांग रहे हैं । उन्हें समय मिलता है तो हम उन्हें सुनने को तैयार हैं साथ ही हम अपने मांग के प्रति भी अडिग हैं ।
उन्होंने कहा कि टीओआर नहीं बनने तक बोलने देंगे लेकिन जब तक समिति पूर्णता नहीं मिलेगी तबतक संसद् के अन्य कारवाई आगे नहीं बढ़ने देंगे ।


