आग लगने से ४ लोगों की हुई मृत्यु
काठमांडू, जेठ ६ – ललितपुर महानगरपालिका–१७ स्थित एक शेड में आग लगने से मृत्यु होने वाले की संख्या चार पहुँच गई है । इस घटना में एक ही परिवार के पति पत्नी और दो बच्ची की मृत्यु होने से मरने वालों की संख्या ४ हो गई है ।
मोबिल भण्डार किए जा रहे शेड में वैशाख २३ गते आग लगने से सञ्जय गिरी परिवार के सदस्य घायल हुए थे । शनिबार संजय गिरी की भी मृत्यु होने की जिला प्रहरी परिसर ललितपुर के एसएसपी ने जानकारी दी । सञ्जय ग्वार्को स्थित किस्ट अस्पताल में भेन्टिलेटर में थे ।
उसी अस्पताल में संजय की श्रीमती रुपा गिरी का गत ३१ वैशाख में मृत्यु हो गई थी । आग लगने के दूसरे ही दिन उनकी दो बेटी ८ वर्षीया प्रिया और ३ वर्षीया एलिसा की मृत्यु हुई थी ।
आग लगने से घायल हुए सञ्जय के भतीजा १५ वर्षीय नित गिरी का उपचार किया जा रहा है । उनकी अवस्था सामान्य है ।


