Sun. Nov 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिरोहिया को अदालत में पेश करने की तैयारी

 

काठमांडू, जेठ ९ – दोहरी नागरिकता के आरोप में गिरफ्तार कांतिपुर मीडिया ग्रुप के अध्यक्ष कैलाश सिरोहिया को आज सुबह धनुषा लाया गया । अभी सिरोहिया धनुषा प्रहरी की हिरासत में है ।
जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा के प्रहरी प्रवक्ता डिएसपी रञ्जन अवा के अनुसार उन्हें आज ही जिला अदालत धनुषा में पेश करने की तैयारी कर ली गई है । नागरिकता दुरुपयोग करने के आरोप में सर्लाही क इन्द्रजित महतो ने सिरोहिया विरुद्ध जिला प्रहरी कार्यालय, धनुषा में वैशाख १६ गते २०८१ को शिकायत दर्ज की थी ।

यह भी पढें   आखिर क्यों हटाया गया आईजीपी कार्की को ?

शिकायत के आधार में जिला अदालत ने उन्हें गिरफ्तार करने का मंगलवार को अनुमति ही थी । मंगलवार की शाम को ही सिरोहिया को काठमांडू उपत्यका अपराध अनुसन्धान कार्यालय की टोली ने थापाथली स्थित कान्तिपुर कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया था ।
सिरोहिया पर आरोप है कि वे अलग –अलग नम्बर की नागरिकता का प्रयोग कर रहे हैं । नागरिकता ऐन, २०६३ के अनुसार इस कसूर में छानबीन करने के लिए उनके खिलाफ प्रहरी में शिकायत दर्ज कराई ।

यह भी पढें   शतक रक्तदाता पवन जायसवालद्वारा १ सौ १०वीं बार रक्तदान

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com