Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कामी शेरपा ने अपना ही रिकार्ड तोड़ा

 

काठमांडू 22 मई

एवरेस्ट मैन कामी रीता शेरपा ने आज एक बार फिर से आज सुबह रिकॉर्ड 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। शेरपा ने पिछले वसंत ऋतु में 8848.86 मीटर ऊंची सबसे ऊंची चोटी पर एक सप्ताह के भीतर दो बार चढ़ाई की थी जो उनकी 28वीं एवरेस्ट की चढ़ाई थी। कामी रीता, सागरमाथा की सबसे ऊँची चोटी (माउंट एवरेस्ट) के चढ़ाई के 71 साल लंबे इतिहास में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाले पर्वतारोही हैं। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का मौसम अभी शुरू हुआ है, जिससे उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में सैकड़ों पर्वतारोही दुनिया की सबसे ऊँची चोटी को फतह करने की तैयारी में है। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना किसी भी पर्वतारोही का सपना होता है। कामी रीता दुनिया के ऐसे पहले पर्वतारोही है जिन्होंने इस शिखर पर सर्वाधिक बार चढ़ाई की है। उन्होंने पहली बार 1994 में दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया था। उसके बाद लगभग हर साल वह इस पर सफल चढ़ाई करते रहे हैं। पिछले हफ्ते, उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप से इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके कहा था कि वह “दुनिया के शीर्ष पर” 29वीं चढ़ाई करने के लिए वापस आ गए हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *