कैलाश सिरोहिया अस्पताल में भर्ती
काठमांडू, जेठ १२ – कान्तिपुर मीडिया ग्रुप के अध्यक्ष कैलाश सिरोहिया अस्पताल में भर्ती हुए हैं । नागरिकता संबन्धी आरोप में गत मंगलवार गिरफ्तार सिरोहिया को शुक्रवार अस्पताल भर्ती होने की जानकारी जिला प्रहरी कार्यालय धनुषा ने दी है ।
स्वास्थ्य में समस्या आने के बाद सिरोहिया को जनकपुर स्थित काव्या अस्पताल में भर्ती किया गया है । कार्यालय अनुसार ‘शाम तक यही थे लेकिन कुछ अनइजी फील करने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहाँ उन्हें भर्ती करना पड़ा ।
काव्या अस्पताल के अनुसार सिरोहिया शुक्रवार की रात १० बजे लाया गया । उन्हें हृदय संबंधी समस्या के कारण लाया गया था । कुछ परिक्षण तो कल ही कर लिए गए थे कुछ बाकी हैं जिन्हें आज किया जाएगा । रिर्पोट नहीं आया है ।


