Sat. Jul 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चार बस एक आपस में टकराई १ की मृत्यु २२ घायल

 

काठमांडू, जेठ १४ – चितवन के नारायणगढ़–मुग्लिन सड़क खण्ड अन्तर्गत भरतपुर महानगरपालिका–२९ सत्रकिलो में बीति रात चार सवारी साधन एक दूसरे से टकरा गई है । उक्त दुर्घटना में एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है और २२ लोग घायल हुए हैं । दुर्घटना में अन्दाजन १७ वर्षीय किशोर की मृत्यु हुई है । अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है ।
जिला प्रहरी कार्यालय चितवन के अनुसार घायलों में से ८ की अवस्था गंभीर है बाकी की सामान्य हैं ।
बीति रात साढ़े १२ बजे काठमांडू से प्युठान जा रही बा४ख ९०८६ नम्बर की बस, नारायणगढ़ से मुग्लिन जा रही ना ३ ख ७९१५ नम्बर की ट्रक, काठमांडू से महोत्तरी से आ रही ना ७ ख ३२४८ नम्बर की बस और वीरगंज से काठमांडू जा ना६ख ८९६८ नम्बर की बस एक आपस में टकरा गई थी ।
दुर्घटना पश्चात् रात सड़क अवरुद्ध की गई थी । आज सुबह सवारी साधन संचालन कर दिया गया है । घायलों में से १८ लोगों की इच्छाकामना आधारभूत अस्पताल कुरिन्टार में तथा चार लोगों की चितवन मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *