महिला तथा सामाजिक मामिला समिति की बैठक… एसिड आक्रमण पीडि़तों की क्षतिपूर्ति के विषय में होगी चर्चा
काठमांडू, जेठ १४ – संघीय संसद अन्तर्गत आज दो संसदीय समिति की बैठक हो रही है । शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सूचना प्रविधि समिति और महिला तथा सामाजिक मामिला समिति की बैठक होनी की तैयारी में है । महिला तथा सामाजिक मामिला समिति की बैठक में एसिड आक्रमण पीडि़तों की क्षतिपूर्ति के विषय में चर्चा की जाएगी ।
साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य तथा सूचना प्रविधि समिति की बैठक नेपाल विश्वविद्यालय के संबंध में व्यवस्था करने के लिए बने विधेयक में चर्चा की जाने की कार्यसूची है । आज सुबह साढेÞ ११ बजे होने वाली बैठक में कुछ और भी विषय को लेकर चर्चा की जाने की कार्यसूचि है ।
महिला तथा सामाजिक मामिला समिति की बैठक दोपहर २ बजे की जा रही है । आज की बैठक में एसिड आक्रमण पीडि़तों की क्षतिपूर्ति के संबंध में चर्चा की जाने की कार्यसूची है । ये जानकारी संसद सचिवालय ने दी है ।


