आईसीसी टी–२० विश्वकप.. नेपाल का पहला वार्मअप मैच कनाडा के साथ
काठमांडू, जेठ १४ – आईसीसी टी–२० विश्वकप अन्तर्गत नेपाल आज अपना पहला वार्मअप मैच खेल रहा है । नेपाल को अपने पहले वार्मअप खेल में कनाडा का सामना करना है ।
नेपाल तथा कनाडा के बीच खेल डल्लास में खेला जाएगा । आज का यह मैच रात सवा ९ बजे खेल शुरु होगा । दो वार्मअप मैच खेले जाएंगे जिसमें आज यह पहला मैच है । नेपाल का दूसरा मैच अमेरिका के साथ होने वाला है ।
विश्वकप में सहभागी सभी टीम को २–२ वार्मअप खेलने की व्यवस्था की गई है । इसमें नेपाल को पहला मैच कनाडा के साथ तथा दूसरा अमेरिका के साथ खेलेगा । इसी तरह आज ही वार्मअप खेल में ओमान पपुवा न्युगिनी का सामना करेगा ।


