Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

कांग्रेस सत्ता से भी ज्यादा देश को प्राथमिकता में रखती है – शेखर कोईराला

 

काठमांडू, जेठ १४ – नेपाली कांग्रेस के नेता डॉ. शेखर कोइराला ने कहा है कि कांग्रेस सत्ता से भी ज्यादा अपने देश को प्राथमिकता में रखती है । उन्होंने सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण को लेकर कहा कि जनता ने न जाने कितने दुःखों को काटकर सहकारी में अपना पैसा रखा होगा । ऐसे पैसे की हेराफेरी हुई है और सरकार मुकदर्शक बनकर बैठी हुई है ।
नेपाल विद्यार्थी संघ आयुर्वेद कैंपस इकाई समिति द्वारा रविवार आयोजन की गई ‘नवआगन्तुक विद्यार्थी के स्वागत कार्यक्रम’में बोलते हुए कोइराला ने यह बातें कहीं हैं साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस सहकारी पीडि़त जनता की समस्या को संसद तथा सड़क से उठा रही है ।
कांग्रेस को कोई भी राजनीतिक दल संसदीय व्यवस्था के बारे में सिखाने की आवश्यकता नहीं है । उनका कहना है कि ’संसदीय व्यवस्था के अनुसार प्रतिपक्ष को अपनी बात कहने का अधिकार है । सत्तापक्ष उनकी बात को सुनेंगे । लेकिन यहाँ तो सत्तापक्ष हमारी बात को अनसुना कर आगे बढ़ना चाह रही है ।
उन्होंने यह भी कहा कि हमने तो आग््ह किया है सरकार से कि आप ज्लद से जल्द सहकारी धोखाधड़ी प्रकरण की छानबीन के लिए समिति बनाकर आगे बढ़े ।
उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस को सरकार में जाने की जल्दबाजी नहीं है वरन कांग्रेस सत्ता से भी ज्यादा देश को प्राथमिकता में रखकर आगे बढ़ना चाहती है । उन्होंने नेपाल में आयुर्वेदिक शिक्षा के महत्त्व के बारे में भी बात की और कहा कि आयुर्वेदिक शिक्षा का महत्त्व दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है ।

यह भी पढें   मातृ एवं नवजात टिटनेस उन्मूलन में नेपाल की बड़ी उपलब्धि, WHO ने लगातार एक दशक की सफलता पर दिया प्रमाणपत्र

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com