प्रचण्ड, ओली और लामिछाने बीच चर्चा
काठमांडू, जेठ १४ – सहकारी बचत रकम गबन प्रकरण विषय दिन प्रतिदिन मुश्किल होती जा रही है । सत्तारुढ़ और विपक्षी दल दोनों ही अपने–अपने जिद पर अड़े हैं । जिसके कारण लगातार संसद अवरुद्ध हो रही है । इसका अंत होना चाहिए । दोनों पक्षों के बीच बैठक भी हो रही है लेकिन बिना किसी निष्कर्ष के बैठक समाप्त हो जाती है । कुछ समाधान नहीं निकल रहा है । आज की सुबह भी बालुवाटार में सत्ता और विपक्षी दल के शीर्ष नेताओं की बैठक बिना निष्कर्ष ही समाप्त हो गई है । कांग्रेस अभी भी अपनी ही बातों पर अड़ी है ।
एक नेता के अनुसार इसी विषय को लेकर प्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड, नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओली और गृहमन्त्री रवि लामिछाने के बीच सोमवार अपरान्ह ३ बजे एक बैठक करने की कार्यक्रम तय की गई है ।


