Thu. Jun 11th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पूर्वप्रधानमन्त्री प्रचण्ड की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर

 

काठमांडू।

नेकपा संयोजक एवं पूर्वप्रधानमन्त्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड  की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर बताई गई है। उन्हें सामान्य निमोनिया संक्रमण के बाद इलाज के लिए ललितपुर स्थित  नेपाल मेडिसिटी अस्पताल    में भर्ती कराया गया था।

अस्पताल ने रविवार दोपहर एक विज्ञप्ति जारी कर उनकी स्वास्थ्य स्थिति के बारे में जानकारी दी। अस्पताल के अनुसार उपचार के दौरान प्रचंड के स्वास्थ्य में सकारात्मक सुधार देखा जा रहा है और चिकित्सकों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।

यह भी पढें   मधेश के साथ हमेशा से षड्यंत्र होता आया है –सीके राउत

अस्पताल प्रशासन ने यह भी बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री दाहाल के पूर्ण स्वास्थ्य लाभ को सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन उन्हें कुछ दिन और अस्पताल में ही रखा जाएगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *